पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने नगर में किया प्रचार, बताई उपलब्धियां

Spread the love

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए प्रत्याशियों, समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा की अलग-अलग टोलियां शहर के मोहल्लों तथा गांव-गांव, घर-घर पहुंच रही हैं। उनके द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाकर अपील की जा रही है कि मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा सुंदरी, गोपाल धारा, चीनाखान क्षेत्र में प्रचार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए घर-घर पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कैलाश शर्मा के साथ टोली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल जीना, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। अल्मोड़ा नगर मंडल में भी टोलियां घर-घर जाकर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के प्रचार में गई। यहाँ प्रचार प्रसार टोली ने नगर महामंत्री मनोज जोशी व महिला मोर्चा टोली जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सेलाखोला, मल्ला जोशी खोला, चौहानपाटा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, ममता साह, नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल, गीता जोशी, वसुधा पंत तथा पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल व जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में टोली ने र्केट क्षेत्र में प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *