पूर्व विधायक महावीर रांगड़ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा ने टिहरी जिले में पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। धनोल्टी सीट पर अभी कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए प्रीतम पंवार को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व विधायक महावीर रांगड़ असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वहीं घनसाली सीट पर सीटिंग विधायक शक्तिलाल शाह का टिकट होने पर भाजपा के दर्शनलाल ने कहा कि कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद ही वह कार्यकर्त्घ्ताओं से राय लेकर अगला कदम उठाएंगे।
भाजपा ने टिहरी में अपने वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें ही टिकट दिया है। सिर्फ टिहरी सीट पर ही अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। धनोल्टी सीट पर वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भाजपा ने टिकट दिया है। प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय विधायक बने थे और पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे। धनोल्टी सीट पर पूर्व विधायक महावीर रांगड़ तैयारी कर रहे थे और उनका टिकट 2017 में भी भाजपा ने काटा था, लेकिन इस बार वह मुखर हो गए हैं। रांगड़ ने बताया कि वह कार्यकर्त्घ्ताओं की भावना के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
घनसाली सीट पर भी भाजपा के दर्शनलाल तैयारी कर रहे थे। लेकिन वर्तमान विधायक शक्तिलाल को टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद वह कार्यकर्त्घ्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि जो भी असंतोष है उसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा। असंतुष्टों से बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *