पूर्व विधायक मनोज रावत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Spread the love

रुद्रप्रयाग : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद के लिए कई लोग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पूर्व विधायक मनोज रावत सहित कई कांग्रेसी लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर उनका हाल-चाल पूछा। उन्हें अपने स्तर से भी मदद दी। जबकि सरकार से मांग की है कि प्रभावितों की हर संभव सहायता की जाए। विगत दिवस केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने उछोला सहित अन्य प्रभावित गांवों का दौरा किया। पैर में दिक्कत होने के बाद भी उन्होंने विषम परिस्थिति में प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनका दु:ख दर्द जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से भी पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। सरकार उन्हें पूरी मदद दे। वहीं नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष संतोष रावत ने भी उछोला और आसपास के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों की मदद के लिए सरकार से शीघ्र जरूरी इंतजाम करने की मांग की। वहीं केदारनाथ विस से विधायक का चुनाव लड़ चुके त्रिभुवन सिंह चौहान ने भी आपदा प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने तालजामण में जाकर राहत कैंप का जायजा लिया। साथ ही सरकार से प्रभावितों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने की मांग की। कहा कि वर्तमान में प्रभावितों की कई समस्याएं हैं, उन्हें 5 हजार के चेक दिए जा रहे हैं जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्हें बेहतर राशि दी जाए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *