पूर्व विधायक नेगी ने गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा के तहत ब्लॉक यूनिट रामगढ़ में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ज्यूंदासु, बौर, डाबरी व सेलूर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों से कहा कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से आम लोग त्रस्त हैं। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर इन दिनों पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण में हैं। कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का दौर है, इसलिए लोग डब्बल इंजन के झुठे वादों से पार पाने के लिए कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करें। पूर्व विधायक ने आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुये कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। भाजपा के शासनकाल में प्रतापनगर का विकास 20 साल पीछे जा चुका है। गांवों के भ्रमण में ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राणा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बुद्धि सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कृषाली, जिला सचिव अनिल राणा, जिला सचिव नरेंद्र रावत, विक्रम राणा, मनीष कुकरेती, सुरेश राणा, जगत राणा, शिव प्रसाद सेमवाल, धन सिंह, अंजना नेगी, दर्मियान सिंह नेगी, उदय सिंह, प्रवीण राणावत, करतार सिंह, विक्रम सिंह कैंतुरा, मुकेश, जितेन्द्र, लक्की, प्रमोद नेगी, विजय भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *