पूर्व विधायक ठुकराल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात

Spread the love

रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के दौरान एनएच 87 में अतिक्रमण के दायरे में आकर हटाए गए व्यापारियों को पुर्नस्थापित करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर वेंडिंग जोन में व्यापारियों को पुर्नस्थापित करने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की। फड़ व्यवसायियों ने भी पूर्व विधायक ठुकराल के नेतृत्व में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को सौंपा। गुरुवार को विकास भवन कार्यालय में नगर आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि फड़ व्यवसायियों के सामने परिवार चलाने के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने व्यवसायियों को अन्यंत्र जगह वेंडिंग जोन में स्थान दिए जाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त मिश्रा ने कहा कि जल्द वेंडिंग जोन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने फड़ व्यवसायियों के हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान विक्की गांधी, परवीन कुमार, प्रेमपाल प्रजापति, मो़नाजिम, मनमोहन सिंह, हरि सिंह, महेश पाल, धर्मवीर सिंह, रविंद्र पाल, आसिफ रजा, चंद्र प्रकाश, जलील अहम्मद,शराफत अली, लईक अली, मोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *