पूर्व विधायक ठुकराल ने की भगवान वाल्मीकि की पूजा

Spread the love

रुद्रपुर। गांधी कलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा-अर्चना के साथ हवन-यज्ञ किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रविवार को पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा भगवान वाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने श्रीराम के जीवन से जुड़ा महाकाव्य लिखकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उनके द्वारा रचित रामायण मर्यादित समाज व आत्म संयम, परिवार व समाज निर्माण आदि की शिक्षा देता है। राम चरित्र मानस श्रीराम के जीवन का महाकाव्य है। यहां कमेटी अध्यक्ष बंटी राजोरिया, महामंत्री ज्ञान, उपाध्यक्ष संजय राठौर, शिवा बेनवाल, अंकित हाड़ोत्रा, युवराज, सुरेंद्र सिलेलान, विनोद मारोठिया, गोलू देवल, रोहित वाल्मीकि, रंजीत, बंटी कोली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *