पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी बनी महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी को कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शोभा जोशी पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव भी रह चुकी हैं। शोभा जोशी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं। लगातार उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम सहित निर्धन व्यक्तियों की राशन, बिस्तर एवं आर्थिक सहायता देकर मदद की जाती आ रही है। कोरोनाकाल में भी शोभा जोशी ने हजारों की संख्या में अक्सीमीटर, मास्क, सेनेटाइजर क्षेत्र की जनता में बांटे थे। शोभा जोशी के द्वारा विगत कई सालों से जाड़ों के मौसम में निर्धन परिवारों को कम्बल देने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अनेकों निर्धन कन्याओं का विवाह शोभा जोशी ने अपने व्यक्तिगत खर्च पर भी करवाया है। ऐसे अनेकों गरीब परिवार हैं जिनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा शोभा जोशी ने उठाया हुआ है। इसके अलावा सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी शोभा जोशी सदैव अग्रणी पंक्ति में खड़ी रहती हैं। शोभा जोशी के प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। श्रीमती जोशी के प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल बनने पर देहरादून एवं अल्मोड़ा में वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *