पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले पर हमला, पैर में लगी गोली: पाक मीडिया

Spread the love

 

इस्लामाबाद,एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। जिसमें उनके दाहिने पैर पर गोली लगी है, इस दौरान कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने घायल इमरान खान को उनके कंटेनर से एक बुलेट प्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद, तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हमले के बाद जारी की गई प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि, इमरान खान सुरक्षित हैं। हालांकि, बाद में बताया गया कि उनके दाहिने पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। साथ ही बताया जा रहा है कि, हमले में इमरान खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।
इमरान खान पर हमला करने वाले आरोपी की एक तस्वीर जारी की है। इसमें हमलावर पिस्तौल लहराते नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर, एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *