पूर्व पीएम स्व़इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व़इंदिरा के किए गए कार्यों को याद किया। पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में आयरन लेडी स्व़इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि देश आज फिर इंदिरा गांधी जैसे पीएम की जरूरत महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, निर्मला गहतोड़ी, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, खीमानंद बिनवाल, विमला पुजारी, बालादत्त थ्वाल, तारादत्त जोशी, प्रकाश बोहरा, चिराग फत्र्याल, मयूख चौधरी, जगदीश जोशी, विनोद बडेला, राजेश जोशी, गोविंद बिष्ट, अभिषेक गंगोला, बद्री सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *