जयंती पर पूर्व पीएम स्व अटल को किया गया याद

Spread the love

नई टिहरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इधर, प्रताप संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी हनुमान चौक पर स्थित वेडिंग प्वाइंट पर कार्यक्रम आयोजित कर स्व़ अटल को याद करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी। भाजपा के नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। वक्ताओं ने अटल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात को रखा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गोविंद रावत, जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, देवेंद्र दत्त बेलवाल, ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता कंडियाल, सुषमा उनियाल, राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, जीतराम भट्ट, रघुवीर सिंह सजवाण, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, राजेश ड्यूंडी, रवि सेमवाल, रामलाल नौटियाल, मंजू चंद, उर्मिला राणा, धर्मा भंडारी, लीला मखलोगा, अबरार अहमद, तौफीक खान, गोपीराम चमोली, पंचम तोपवाल, मीना सेमवाल, असगर अली, जयेंद्र पंवार, गब्बर, रणवीर नौटियाल, साजिद खान समेत अन्य मौजूद रहे।
मन की बात कार्यक्रम को सुना
स्व़ अटल बिहारी बाजपेई को याद करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। नई टिहरी मंडल के बूथ संख्या 102 पर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। जिले में सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *