पूर्व प्रधान पूरण चंद्र शर्मा को किया सम्मानित

Spread the love

विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट (पंजीकृत) पदमपुर सुखरो की ओर से ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गी कांति प्रकाश की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान ट्रस्ट ने समाज सेवा के लिए झंडीचौड़ पश्चिमी के पूर्व प्रधान पूरण सिंह शार्मा को दानवीर विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त तहसीलदार सतीश कुमार ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी दानबीर विश्वम्बर दयाल मुनि विश्वकर्मा ने निर्धन छात्रों में शिक्षा के विस्तार व अनाथ, विकलांग और बेसहारों के कल्याण के लिये अपनी निजी पूंजी से ट्रस्ट की स्थापना की। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि झंडिचौड़ के विकास में मुनि जी की अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष बीर सिंह ने कहा कि समाज उन्हीं लोगों को याद करता है जो समाज के लिये जीते हैं और वह समाज की धरोहर भी होते हैं ।सभा को ट्रस्ट की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सुरेन्द्र लाल आर्य, प.चंद्रमोहन, इन्दर सिंह, शशि देवी, शीला देवी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, सतीश ओडवाल, राजेन्द्र चौहान, बिमला देवी,आयुषी, सुरेश स्वामी ,पूनम देवी,आर्यन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *