पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 6वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर कहा गया कि युवाओं को नई दिशा दिखाने वाले और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को ‘मिसाइलमैन’ और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है। आज उनकी 6वीं पुण्यतिथि पर सनेह पार्क में वृक्षारोपण पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व भापजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भापजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, वन विभाग के अधिकारियों के साथ सुरेश शर्मा,विजय सिंह रावत, संजय भंडारी, अजय, नीरज, जय सिंह, कुलदीप, संतोष ने वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *