पुण्यतिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद

Spread the love

——————————————-48

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें याद किया। इसके अलावा लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने जयंती पर सरदार पटेल के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। कहा इंदिरा गांधी ने देश के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। कहा देश दोनों विभूतियों की उपलब्धियों को भुला नहीं सकता। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्नल हीरा सिंह रौतेला, कै़ राजेंद्र सिंह विष्ट, कै़ भगवान सिंह, नैन सिंह बोरा, ष्णानंद, सू़ राम सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, कर्नल एसपी गुलेरिया, बसंत जोशी, मोहन लाल, शाहबाज खान, शुभम विष्ट, दीपक बेलाल, जावेद खान, जगदीश धामी, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, करन सिंह, बहादुर सामंत, संजय कुमार, शुभम पंत, कार्तिक खर्कवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *