पुण्यतिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा पूर्व पीएम शास्त्री एक आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा उनका जीवन साद्गी से भरा रहा। जय जवान-जय किसान का नारा देकर उन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा वे आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। देश को आजाद कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्षाषेंद्र महर, खीमराज जोशी, भुवन पांडे, बहादुर सामंत, नरेंद्र सौन, तिलक जोशी, गौरव महर, श्याम सिंह, शंकर सिंह खड़ायत, रवि महर, रोहन सौन, नीरज सामंत, पप्पू भंडारी, सुनील खत्री, हरीश बोरा, सुरेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *