जयंती पर किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी को याद

Spread the love

चमोली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती पर कांग्रेस ने स्व. गांधी को याद किया। यहां नगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ नेता भुवन नौटियाल ने गांधी के जीवन और देश के विकास में योगदान के अलावा देश के बलिदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सुशीला भारती को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, विधानसभा सहप्रभारी ईश्वरी मैखुरी, अव्वल तोपाल, नरेंद्र तोपाल, पुष्कर सिंह रावत भारती मिंगवाल, हरीश चौहान, जिला महामंत्री हरीश सती, अमीरूद्दीन सिद्दीकी, गजेंद्र नवानी, गजपाल सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *