पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया याद

Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिनगरी और आसपास क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने लोगों से स्व. राजीव गांधी के विचारों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी नवीन भारत के प्रणेता रहे हैं। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, विक्रम भंडारी, विजय पाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, लल्लन राजभर, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजभर, नवीन चंद रमोला, गौतम नौटियाल, सेवा दल अध्यक्ष रामकुमार भदोरिया, रोशनी देवी, पार्षद शकुंतला शर्मा, यतेंद्र बिजल्वाण, रुकम पोखरियाल, संजय भारद्वाज, नंदकिशोर जाटव, प्यारेलाल जुगलान, सोनू पांडे, सरोजिनी थपलियाल, रेणु नेगी, पुरंजय राजभर, सुमति पाल, सावित्री देवी, शीला देवी, गीता सोढ़ी, अनु शर्मा, सीमा देवी, मीना रस्तोगी, बुरहान अली, नवीस जायसवाल, राजेश शर्मा, मुकेश नेगी, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *