पूर्व सैनिक उमेद सिंह चौधरी का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने पूर्व सैनिक उमेद सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त है। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। अपर कालाबड़ क्षेत्र में शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उमेद सिंह चौधरी ने सदैव देश हित में कार्य किया। गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में परिषद के अध्यक्ष गौपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, महेंद्र पाल सिंह, गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह रावत, मनवर सिंह रावत, दिनेश जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *