पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेट कप्तान अर्जुन रणतुंगा की होगी गिरफ्तारी

Spread the love

कोलंबो , श्रीलंका को वर्ष 1996 में क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी बीबीसी न्यूज़ सिंहला के हवाले से सामने आई है। सोमवार को कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सिलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष और अर्जुन रणतुंगा के भाई धम्मिका रणतुंगा को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। धम्मिका रणतुंगा को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए गठित आयोग ने गिरफ्तार किया था। जांच आयोग ने अदालत को बताया कि इस मामले में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को संदिग्ध के रूप में पहचाना गया है और उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
धम्मिका रणतुंगा पर आरोप है कि उन्होंने 2017–2018 के दौरान ईंधन की खरीद के लिए जारी तीन दीर्घकालिक (लॉन्ग-टर्म) टेंडरों को रद्द कर दिया और उनकी जगह अधिक कीमत वाले स्थानीय टेंडर लागू किए। इसके कारण सिलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को लगभग 80 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का नुकसान हुआ।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *