पूर्व दर्जा मंत्री के बेटा बाइक समेत गूल में गिरा, मौत

Spread the love

रुद्रपुर(। पूर्व दर्जाधारी प्रेम सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह (40) की घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे गहराई में बनी गूल में बाइक फिसलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोपा लाल सिंह गूलरभोज निवासी महेंद्र सिंह खेती किसानी का कार्य करता था। सोमवार शाम बाजपुर ससुराल से बच्चों को लाकर उसके कुछ देर बाद वार्ड छह में एक मित्र के यहां बर्थडे पार्टी की बात कहकर बाइक से चला गया। रात दस बजे घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी विनीता ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद परिजनों ने रात को उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह घर के पास की रोड की ढलान के नीचे स्थानीय ग्रामीणों को सिंचाई गूल में बाइक के नीचे शव होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों संग पूर्व दर्जाधारी रहे पिता प्रेम सिंह ने शव की शिनाख्त महेंद्र के रूप में की। इस बीच मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डीएस बिष्ट ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गूल में फंसने और ऊपर बाइक पड़ी रहने से महेंद्र हिल नहीं सका। रात भर इसी स्थिति में रहने और ठंड के प्रभाव से मृत्यु की आशंका जताई गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटी और एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *