पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद ने की अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अंकिता को न्याय दिलाने की मांग के लिए डीएसओ छात्र संगठन एवं ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से चलाए जा रहे धरने को जयनगर पश्चिम बंगाल के पूर्व लोकसभा सांसद तरुण मंडल ने समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा, सीबीआई जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।
सोमवार को पीपलचौरी धरना स्थल पर पहुंचे सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के सदस्य व पूर्व सांसद तरुण मंडल कहा कि सरकार चुनने से पहले नेता लोगों से वादा करते हैं कि नौकरी देंगे, लेकिन नौकरी नहीं मिलती। यदि सरकारी नौकरी मिलती तो अंकिता को प्राइवेट रिजार्ट में काम करने नहीं जाना पड़ता। कहा कि भाजपा सरकार देश की संस्कृति को बचाने की बात करती है, लेकिन महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले की जांच हाईकोर्ट के अधीन करवाए जाने की बात कही। जिससे अंकिता को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के साथ नशे का संबंध रहता है। इसलिए उत्तराखंड सरकार को पूर्ण नशाबंदी लागू करनी चाहिए। मौके पर डा. मुकेश सेमवाल, रेशमा पंवार, पूजा भंडारी, विजेता सेमवाल, कुलदीप कुमार, रंजना, रचना, विनीता खंडूड़ी, वंदना आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *