पूर्व युकां जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के तड़ीगांव निवासी यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट पुत्र राम सिंह ने संगठन की अनदेखी से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। सोमवार को उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते एक दशक से अधिक समय से वे एक सच्चे सिपाही के तौर पर पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके कार्यो को देखते हुए वर्ष 2015 में पार्टी ने उन्हें विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी सौपी। पार्टी की अपेक्षाओं पर वे पूरी तरह खरे उतरे और वर्ष 2019 में संगठन ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष भी बनाया। कुछ समय पूर्व ही उन्हें संगठन ने जिलाध्यक्ष नियुक्त कर सीमांत जनपद की कमान भी सौपी, लेकिन अब पार्टी ने किसी और अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह वर्षो से पार्टी में रहकर मेहनत करने वाले ईमानदार कार्यकर्ता का अपमान है। जिस कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना चाहिए था उसे संगठन ने पीटे धकेलने का काम किया है। इस्तीफे के बाद पूर्व युकां अध्यक्ष के भाजपा में भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि शुभम ने संभावनाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वे अब किसी पार्टी से नहीं जुड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *