धरासू में चालीस हजार की स्मैक पकड़ी

Spread the love

उत्तरकाशी। धरासू पुलिस ने चिन्यालीसौड़ में एक युवक को 3़98 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार की रात को सीओ प्रशान्त कुमार और प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने देवीसौड़ पुल चिन्यालीसौड़ से 24 वर्षीय रबिन पुत्र विजयपाल शाह, निवासी सूलीठांग चिन्यालीसौड़ को 3़98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को देहरादून से लाया था, जिसका वह खुद भी प्रयोग करता है तथा अन्य को भी बेचता है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टीम में शशि राणा, कमल नेगी, अजय चन्देल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *