धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: 8वीं गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानी संगठन की ओर से बटालियन का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने बटालियन के हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मेजर उम्मेद सिंह चौधरी ने बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि देश की रक्षा में दिए गए सेनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सदस्यों ने बटालियन के हित में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर धीरज सिंह, सोबन सिंह, मनवर सिंह, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ललित मोहन चौहान, इंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *