पौड़ी में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी। रतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भाजपा का झण्डा लगाया। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुवल के माध्यम से पीएम मोदी का संबोधन सुना। बुधवार को पौड़ी में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाया। पार्टी के जिला महामंत्री जगतकिशोर बड़थ्वाल ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगरपालिका सभागार में विधायक राजकुमार पोरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल के माध्यम से पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी सुना । यह कार्यक्रम सभी मंडलों में आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *