मिर्थी में आइटीबीपी की 7वीं वाहिनी का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

Spread the love

पिथौरागढ़। डीडीहाट मिर्थी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की 7वीं वाहिनी का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। इस दौरान हिमवीर परिवार की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मंगलवार को मिर्थी में सेनानी प्रमेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों व कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहिनी का बल में गौरवमय इतिहास रहा है। वर्तमान में वाहिनी भारत-चीन सीमा सुरक्षा जैसी अति संवेदनशील चुनौतियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। वाहिनी का कार्य क्षेत्र चीन सीमा के अग्रिम चौकियों तक फैला है। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। बाद में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। नारायणनगर की सांस्तिक टीम ने अपनी प्रस्तुति से जवानों का भरपूर मनोरंजन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
पिथौरागढ़(आरएनएस)। हिमवीर परिवार की महिलाओं व बच्चों के बीच बोरी रेस, तीन टग रेस, मटकी फोड, सुई धागा दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, रिंग देंकना, तंबोला आदि विभिन्न प्रतियोगताओं का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *