जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक बारात घर में असम राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सूबेदार मेजर कृष्ण चंद्र शर्मा ने मौजूद लोगों को असम राइफल्स के योगदान के बारे में बताया। कहा कि बटालियन ने आपरेशन पवन में श्री लंका में अपना पराक्रम दिखाया था। बटालियन ने देश की रक्षा में कई महत्वपूर्ण आपरेशन में भाग लिया। आपरेशन सिंदूर में भी बटालियन पूरी मुस्तैद है। कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीमा पर खड़े वीर सैनिकों की बदौलत ही देश में हम सुरक्षित हैं। कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कहा कि बटालियन वीरांगनाओं के सम्मान में सदैव खड़ी रहेगी। इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट, कृष्ण चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।