जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोर ऑफ सिग्नल का 116वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया। साथ ही वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की म्यूजिकल चेयर रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल रेस में सुनीता कुकशाल प्रथम रही।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीबी ध्यानी ने किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीमा पर खड़े वीर सैनिकों के कारण ही आज हम देश में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। म्यूजिकल रेस में सुनीता कुकशाल प्रथम, सुषमा बिष्ट द्वितीय व बीना तृतीय रही। निंबू चम्मच दौड़ में सुषमा बिष्ट प्रथम, दमयंती द्वितीय व मालती भंडारी तृतीय रही। सुई-धागा रेस में आरस रावत प्रथम, एसएस बिष्ट द्वितीय व रघुवीर बिष्ट तृतीय रहे। इस मौके पर महानंद ध्यानी, मनमोहन काला, हरीश कुकशाल, सुनील रावत, सतीश ध्यानी, भरत सिंह, सीपी डोबरियाल, देवेंद्र सिंह रावत, गोविंद सिंह नेगी, शिवनारायण भंडारी मौजूद रहे।