धूमधाम से मनाया एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत का स्थापना दिवस

Spread the love

 

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय रानीखेत का 11वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यालय के महानिरीक्षक संजय कुमार ने सीमांत की वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बल के अधिकारियों व जवानों की मुस्तैदी व समर्पण से राष्ट्र विरोधी ताकतों के मंसूबों पर पानी फिरा है। इस मौके पर उत्ष्ट सेवाओं के लिए सीमांत के 16 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा गया। सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस रविवार को मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। प्रातरू बल की टुकड़ी ने मुख्य अतिथि आईजी संजय कुमार को गार्ड अफ अनर दिया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। आईजी ने सीमांत के अधिकारियों, जवानों सहित सभी कार्मिकों व उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने रानीखेत सीमांत की एक साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि अधिकारियों, जवानों की चौकसी व अथक प्रयासों से देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया गया। हम अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं, सीमाओं और देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर महानिरीक्षक सिंह ने उत्ष्ट सेवाओं के लिए 16 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्त भी किया गया। इस मौके पर उप महानिरीक्षक परमजीत सिंह सलारिया, कमांडेंट ड़ त्रिलोक चंद्र, उप कमांडेंट राम कुमार, चंद्रशेखर भान, हितेंद्र सिंह पटियाल, चंद्रजीत, एचएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता प्रमोद चंद्र पांडेय, पीके नाथ सहित अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *