जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : असम राइफल्स पूर्व सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस 24 व 25 मार्च को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष एमएस बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम पदमपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। 25 मार्च को संगठन की तिमाही बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आग्रह किया।