संगठन का स्थापना दिवस कल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से दस दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान आमजन को उनके अधिकारों की भी जानकारी दी जाएगी। संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने बताया कि विश्व मानवाधिकार दिवस पर होने वाले स्थापना दिवस के दौरान लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट अरविंद वर्मा होंगे। इस दौरान उत्तराखंड का उपेक्षित शिल्पकार समाज और उसका साहित्य पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *