जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक मंच का स्थापना दिवस आठ अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों व पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
सोमवार को देवी रोड स्थित एक होटल में ग्रामीण विकास नागरिक मंच की बैठक हुई। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति भी इस वर्ष विचार मंच का स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य वन सरंक्षक डा. साकेत बडोला मौजूद रहेगें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रकाश कोठारी, शिव प्रकाश कुकरेती, डा. रमेश चंद्र नैथानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, शशि मोहन उनियाल, इंद्रमणि देवरानी, चंद्र प्रकाश नैथानी, पातीराम ध्यानी, राजेंद्र कुमार वर्मा, विद्या नवानी, मोहन चंद्र मैंदोला, शंकर दत्त गौड मौजूद रहे।