चमोली : आगामी 28 से 30 मार्च तक राआइंका मेहलचौंरी में विद्यालय स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम से पूर्व मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गयी। इस विद्यालय में आगामी शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय स्र्वण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें आयोजन के प्रथम दिन विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, दूसरे दिन शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा अंतिम दिन पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित किया गया है। मूर्ति स्थापना के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य आशीष जोशी, प्रशांत बड़ोला, केएस कंडारी, एचएस बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, सुरेन्द्र नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, गजे सिंह बिष्ट, बलवीर कुंवर, मनोज नेगी, बलवंत रावत, गंगा सिंह बिष्ट, जितेन्द्र मेहरा, गबर सिंह नेगी आदि थे। (एजेंसी)