9 को मनाएंगे स्थापना दिवस

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गो सेवा संवद्र्धन समिति का प्रथम स्थापना दिवस नौ अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी ने बताया कि गो सेवा संवद्र्धन समिति बेसहारा गायों और अन्य पशुओं की सेवा के लिए बनाया गई संस्था है। जिसके माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नौ अप्रैल को समिति का प्रथम स्थापना दिवस है। इस मौके पर सर्राफा धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद कंडारी रहेंगे। जबकि अध्यक्षता गो सेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल करेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *