फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी स्वेटर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर चार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जय सिद्धबली फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित की गई।
आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने का भी संकल्प लिया गया। साथ ही फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वालों को जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कहा कि जय सिद्धबली फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर बच्चों की मदद के लिए इस तरह का अभियान चलाया जाता है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर हरीश खर्कवाल, अमित भारद्वाज, मनोज कुडलिया, पंकज भाटिया, सुरेश शर्मा, रानी नेगी, विकास अग्रवाल, सुनीता ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *