जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वदेशी भारत फाउंडेशन की ओर से वर-वधु को वट, बरगद व पीपल के पौधे भेंट किए गए। इस दौरान सदस्यों ने पर्यावरण के लिए घर-घर अभियान चलाने का भी संकल्प लिया। कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे बढ़कर कार्य करें।
सदस्यों ने नव वर-वधु उमेश रावत व सृष्टि को पौधे भेंट किए। संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र सागर गढ़वाली ने कहा कि हमें शुभ कार्यों पर पौधा रोपण करना चाहिए। इसको देखते हुए ही वर-वधु को पौधे भेंट किए जा रहे हैं। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस मौके पर मनोज भंडारी, विमल कोटियाल, तनिष्का, उमेश रावत, सृष्टि रावत आदि मौजूद रहे।