गेवापानी-पत्थरकोट सड़क का किया शिलान्यास

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के गेवापानी-पत्थरकोट सड़क का पुनर्निर्माण और डामरीकरण कार्य का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के प्रतिनिधि भुवन जोशी ने सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि गेवापानी क्षेत्र एवं पत्थरकोट के ग्रामीण दशकों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सहयोग से सड़क के पुन: निर्माण और डामरीकरण की स्वीति प्रदान हुई है। उन्होंने बताया कि 1़630 किमी लंबाई की इस सड़क के लिए 135़21 लाख की स्वीति प्रदेश सरकार से मिली हैं। सड़क निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का आभार जताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, वीरेंद्र सिंह चिलवाल, गजेंद्र रावत, जोगा डांगी, महेंद्र सिंह बिष्ट, ललित तिवारी, गुरना, हेम जोशी, प्रकाश टम्टा, गुड्डू अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *