जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : ब्यासी थलीसैंण के जिला पंचायत सदस्य वन्दना रौथाण के प्रतिनिधि गजे सिंह रौथाण ने सोमवार को विभिन्न गांवों में विकास परियोजना का शिलान्यास किया। गजे सिंह रौथाण ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास को हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए वे प्रतिबद्ध् हैं। कहा कि प्रस्तावों के आधार पर गांव में विकास कार्य किए जायेगें। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के बारे में लोग उनसे सम्पर्क कर सकते है।
सोमवार को गजे सिंह रौथाण ने ग्राम कथडो के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय का कथड़ो में सीसी मार्ग, रेलिंग ग्राम सभा कथडों में भैरवनाथ मंदिर का सौंदर्यकरण का कार्य, ग्राम जसपुर में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग रास्ता निर्माण, ग्राम थपला में मुख्य सड़क से देवलों जाने हेतु सीसी व रेलिंग कार्य, ग्राम जसपुर के अंतर्गत गैड तोंक में मुख्य सड़क से गांव तक सीसी मार्ग रेलिंग कार्य, ग्राम कथडो में दरपला तोंक के मुख्य सड़क से गांव तक सीसी मार्ग, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जसपुर में शौचालय निर्माण, ग्राम कथडो के हरयालू मुख्य सड़क पर व्यू प्वाइंट निर्माण, ग्राम ग्वारी की अंतर्गत उड़ेली में इंटरलॉकिंग रेलिंग कार्य, ग्राम पफड़ियाना में सीसी मार्ग निर्माण, ग्राम जखोला के मुख्य सड़क से गांव जाने वाले रास्ते का इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम बगवाड़ी मुख्य सड़क पर व्यू प्वाइंट निर्माण कार्य, ग्राम जल्लू में इंटरलॉकिंग टाइल्स रेलिंग कार्य, ग्राम कफल्ड के अंतर्गत चौंरीखाल में दीवा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राकेश मंमगाई, नगर पंचायत थलीसैंण वार्ड दो के सभासद दिलीप सिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पाल सिंह, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगदीश सिंह, कार्यालय प्रभारी आशाराम पोखरियाल आदि मौजूद थे।