नाबालिक से दुराचार के चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसे नगर के होटलों में ठहराया और उसके साथ दुराचार किया। जिला मुख्यालय के नजदीक क्षेत्र की एक नाबालिग बीते गुरुवार को लापता हो गई थी। पुलिस ने चार दिन बाद उसे जिला मुख्यालय के नजदीक रावलगांव से बरामद कर उसका मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को चार युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए, जिसकी खोजबीन जारी थी। आखिरकार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजय कुमार(23) निवासी गढ़कोट विषाड़, नीरज कुमार(22) निवासी रावलगांव, प्रकाश राम(22) निवासी रावलगांव व किशोर शर्मा(25) निवासी बस्ते को नाबालिग से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। टीम में एसआई जसवीर सिंह, एसआई मीनू गौतम, कांस्टेबल सुरेंद्र मनराल, गोपाल सिंह, अनंद प्रसाद, दिनेश गोबाड़ी शामिल रहे।
नाबालिग से दुराचार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। -जसवीर सिंह, एसआई, जाजरदेवल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *