महिला के पेट से साढ़े चार किलो की रसौली निकाली

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उप जिला अस्पताल श्रीनगर में एक महिला के पेट से करीब साढ़े चार किलोग्राम की रसौली निकाली गई। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा ने बताया कि नेपाली मूल की 50 वर्षीय महिला ने दिक्कत होने पर अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट सोनाली शाही से संपर्क किया। डॉ. शाही ने महिला को अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग ने अल्ट्रासाउंड किया तो पेट में भारी भरकम रसौली होने का पता चला। उन्होंने बताया कि महिला को सात-आठ महीने से परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया। कहा कि करीब साढ़े चार किलोग्राम की रसौली निकाली गई। जिसके अंदर करीब 50 छोटी-छोटी रसौली भी थी। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन में उनके साथ डॉ. सोनाली शाही, डॉ. आनंद सिंह राणा, डॉ. मारिशा पंवार, सिस्टर आशा व सिस्टर शीतल ने सहयोग दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *