पथरी में शांतिभंग में चार गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। अलावलपुर में चार लोगों को शांतिभंग के आरोप पुलिस ने गिरफ्तार किया। पथरी पुलिस को सूचना मिली कि अलावलपुर में दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। दरोगा अजय कुमार ने चेतक को मौके के लिए रवाना किया। मौके पर दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। दोनों पक्षों से झगड़े का कारण पूछा तो गन्ना सहकारी समिति के निर्वाचन में अपने-अपने प्रत्याशी की हार जीत को लेकर दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम रियासत पुत्र यासीन, मुस्लिम पुत्र रियासत, अमजद पुत्र सूलेमान, जब्बार पुत्र सूलेमान समस्त निवासी गणग्राम बूढ़ाहेडी पथरी बताया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया झगड़ा कर रहे चार लोगों का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *