सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे चार फरियादी

Spread the love

फरियाद सुनने दर्जनों विभागों के अधिकारियों की फौज जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नामित जिला सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने की अध्यक्षता में विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत डांगी के राजस्व गांव ग्राम उडड़ा में शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार जनता दरबार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मात्र चार फरियादी ही पहुंचे। जबकि कार्यक्रम में दर्जनों विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना क्रांति के दौर में भी ग्राम पंचायत डांगी के किसी भी जागरूक व्यक्ति को इसकी सूचना नहीं मिली, जिस कारण विभागीय अधिकारी कभी राजस्व गांव उड़ा तो कभी ग्राम डांगी के चक्कर काटते रहे।
समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि उन्हें बीती रात खंड विकास अधिकारी ने गत गुरूवार को जानकारी दी कि जनता दरवार शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कार्यक्रम में अधिक लोग नहीं पहुंचे। सरकार जनता द्वार कार्यक्रम में केवल तीन फरियादी ही पहुंचे। समाजिक कार्यकर्ता नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य जगमोहन डांगी ने कड़ा आक्रोश जताते हुए जानकारी दी कि उनकी ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त है। जबकि पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। लेकिन अभी तक उन्हें संवैधानिक तौर शपथ ग्रहण नहीं करवाया गया। जिस कारण ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है। जनता दरबार में नोडल अधिकारी खाना पूर्ति कर सरकार की महत्वपूर्ण योजना सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को पलीता लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकयत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *