तीन करोड़ 69 लाख की लगत से सनेह में बनेंगी चार पुलिया

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया पुलिया निर्माण का भूमि पूजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हैं। आगामी वर्षा काल में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने सनेह क्षेत्र के अलगअलग स्थानों पर तीन करोड 69 लाख की लगत से बनने वाली पुलियाओं का भी भूमि पूजन भी किया।
रविवारर को सनेह क्षेत्र में भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में तीन करोड़ 69 लाख की लागत से बनने वाली चार पुलिया का भूमि पूजन भी किया। कहा कि क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। अलग-अलग स्थानों पर बनने वाली इन पुलिया से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। पूर्व में वर्षाकाल के दौरान क्षेत्रवासियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। खोह नदी के आसपास स्थित कई भवनों का हिस्सा नदी में समा गया था। लेकिन, अब सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। नदियों के आसपास सुरक्षा दीवार बनाने के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही धरातल पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर बिपिन कैंथोला, संजय भंडारी, गोपाल जखमोला, हसवंत सिंह, धीरज नेगी, रेनू कोटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *