एलटी शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी डायट में शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसमें 91 एलटी शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसबी जोशी ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से दिए जा रहे प्रशिक्षण का यह पहला चरण है। इसमें पौड़ी सहित रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली जिलों के 91 एलटी शिक्षक हिस्सा ले रहे है। प्रशिक्षण में एलटी शिक्षकों को गणित और विज्ञान विषयों की कठिनाइयों को कम करते हुए सरल भाषा में बच्चों को इन विषयों की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों को संदर्भदाता गणित और विज्ञान जैसे विषयों को रुचिकर बनाएं जाने के गुर बता रहे हैं। इसके बाद जून में प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। मंडल के करीब साढे़ 4 सौ शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *