कुंभीचौड़ में चार दिन से हाई मास्क लाइट खराब, लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शाम होते ही कुंभीचौड़ चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। यहां हाई मास्क लाइट खराब पड़ी है। नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ये हाल है। शाम को अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।
पूर्व में नगर निगम की ओर से मुख्य चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई थी। सनेह क्षेत्र के मुख्य चौराहा कुंभीचौड़ में हाई मास्क लाइट लगाई गई है। पिछले तीन-चार दिन से हाई मास्क लाइट खराब पड़ी हुई है। निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कुंभीचौड़ चौराहे के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में हाई मास्क लाइट खराब होने से यहां काफी अंधेरा होने के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके है। लेकिन अभी तक नगर निगम ने हाई मास्क लाइट क्यों खराब हैं। इसका कोई समाधान नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य चौराहा है यहां से हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है, लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा होने के कारण वारदात होने का भी खतरा बना रहता है। इस चौराहे से रामपुर, लालपानी सहित कई कॉलोनियों के रास्ते निकलते है। इसीलिए भी यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। इसी रास्ते से शाम के समय सबसे अधिक चहल-पहल रहती है। फिर भी स्ट्रीट नहीं जल रही।
वार्ड नंबर दो कुंभीचौड़ के पार्षद अनिल रावत ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को फोन पर हाई मास्क लाइट खराब होने के बारे में बताया था। इसके साथ ही निगम के लाइनमैन को भी बताया था। निगम की सहायक नगर आयुक्त ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था। वहीं नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि कुंभीचौड़ चौराहे में हाई मास्क लाइट खराब होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही लाइट की मरम्मत करा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *