आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत, दो महिला घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से जहां नदी, नाले उफान पर है, वहीं कई सड़कों पर पर मलबा आने से आवाजाही ठप है। विकासखंड थलीसैंण के ग्राम मरोड़ा के जंगल में आवासीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत हो गई। जबकि दो महिला घायल हो गई।
व्यापार मंडल थलीसैंण के अध्यक्ष विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार के ग्राम मरोड़ा निवासी 60 वर्षीय अषाड़ी देवी पत्नी मौल्या सिंह, 23 वर्षीय गोदावरी देवी पत्नी अवतार सिंह गांव के पास ही जंगल में मवेशियों को चराने गये थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौल्र्या ंसह की चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि कई बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से अषाड़ी देवी और गोदावरी देवी को हल्की चोटें आई है। शुक्र है कि दोनों महिलाओं की जान बच गई। उन्होंने शासन-प्रशासन से पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि पशुपालक पशुपालन से ही परिवार का भरण पोषण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *