नगर निगम क्षेत्र में चार आरोग्य केंद्र हुए शुरू

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के चार और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निशुल्क इलाज शुरू हो गया है। बुधवार को मेयर गजराज बिष्ट ने केंद्रों का उद्घाटन किया। बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के भगवानपुर, दमुवाढूंगा, नारायण नगर बिठौरिया और गोकुल नगरी कुसुमखेड़ा में मेयर गजराज बिष्ट ने अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) का उद्घाटन किया। इस मौके पर मेयर ने बताया कि प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराएगी। बताया कि गौजाजाली और देवलचौड़ में पहले से केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जल्द ही जगह चिह्नित कर चार और केंद्र खोल जाएंगे। केंद्रों की व्यवस्था देख रही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि डॉ. अशोक चौहान ने जानकारी दी कि यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, पार्षद तनुजा जोशी, दीपक बिष्ट, सुरेंद्र मोहन नेगी, प्रमोद पंत, धीरज पाण्डेय, नीरज बिष्ट, कंचन उप्रेती, अरुण टम्टा, महेश जोशी, गोविंद बर्ती, सोबन भड़, अशोक चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *