नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में दो सगे भाई समेत चार गिरफ्तार

Spread the love

रुड़की। पुलिस ने एक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीण ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। आरोप था कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुलाकर ले गया था। जहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।इस बीच उसके तीन दोस्त भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप था कि युवक के तीनों दोस्तों ने भी छात्रा को डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *