मैक्स के खाई में गिरने से चार घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। विकासखंड रिखणीखाल क्षेत्र के अंतर्गत कठवाड में मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोग घायल हो गये। हंस हॉस्पिटल सतपुली में घायलों का उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुधारखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग में कठवाड से बसाई की ओर आ रही मैक्स ग्राम कढवाड बैंड मंदिर के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों व आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से सतपुली हंस हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में 24 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम कटवाल, चालक केसर के पीठ पर गंभीर चोट आई है। वहीं 12 वर्षीय मोहित प्रसाद पुत्र महेश शर्मा और 13 वर्षीय साहिल पुत्र सतीश चंद्र निवासी काठवाड़ा को हल्की चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *