घर के बाहर बाइक खड़ी करने को विवाद में मारपीट, चार घायल

Spread the love

हरिद्वार()। रानीपुर क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में सोमवार रात मामूली विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में अब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि साजिद का भांजा फहीम पुत्र नईम घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। तभी साजिद के भतीजे सुहैल पुत्र सानू ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। फहीम ने विरोध किया तो सुहैल के साथ सुहैब और साहिब पुत्र सानू और फिरदौस पत्नी सानू भी आ गई और इन आरोपियों ने मिलकर फहीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साजिद बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस बीच फहीम की बाइक तोड़ डाली। साजिद की मां कनीज और बहन आरिस्ता ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर पैरों से मारा और धमकियां दीं। साजिद का आरोप है कि इस हमले में उनके कपड़े फाड़ दिए गए। मारपीट की इस घटना में फहीम, साजिद, कनीज और आरिस्ता को चोट आई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *