रायपुर भूमि विवाद मामले में चार और अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। कुछ दिन पूर्व रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रायपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र सिंह और जागीर सिंह के परिवार के बीच पुराना भूमि विवाद चल रहा था। 26 जुलाई की सुबह खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्षों में धारदार हथियार और देसी तमंचे-राइफलें निकल गईं। छह राउंड से अधिक गोलियां चलायी गयीं। मारपीट, छर्रे लगने और धारदार हथियारों के वार से दोनों ओर से 14 लोग घायल हो गये। इनमें राजेंद्र सिंह के पक्ष से राजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, रोहित, सुखचौन सिंह, विक्रम सिंह, अमनजीत सिंह और करनजीत सिंह शामिल हैं। वहीं, जागीर सिंह के पक्ष से जगीर सिंह उसकी पत्नी रेशम कौर, सुरेंद्र कौर, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और धन सिंह घायल हो गए। दोनों पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो दिन बाद पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों को जेल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को भी पुलिस ने नामजद अभियुक्त जसपाल सिंह उर्फ पालू, बलविंदर सिंह, धन सिंह और सुरजीत सिंह निवासी रायपुर गांव को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में तैनात एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *